सुभाष मुंडा की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

रांची। माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या के विरोध में आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाये गए बंद के दौरान गुरुवार को नगड़ी की सभी दुकान बंद रही। बंद समर्थक सड़कों पर उतर कर विरोध कर रहे हैं। नारो बाजार टांड़ के पास रांची- गुमला मुख्य मार्ग

Advertisement

रांची। माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या के विरोध में आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाये गए बंद के दौरान गुरुवार को नगड़ी की सभी दुकान बंद रही। बंद समर्थक सड़कों पर उतर कर विरोध कर रहे हैं। नारो बाजार टांड़ के पास रांची- गुमला मुख्य मार्ग को नगड़ी में जाम किया गया है। रेलवे क्रासिंग के समीप आगजनी कर सड़क को अवरुद्ध किया गया है।

वहीं दूसरी ओर माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्या के बाद एसएसपी किशोर कौशल ने नगड़ी थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो को सस्पेंड कर दिया है। रातू थाना में पदस्थापित एसआई रोहित कुमार को नगड़ी का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी कार्यालय से गुरुवार की सुबह आदेश जारी कर दिया गया है।

हत्या के विरोध में गुरुवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों ने रांची बंद का ऐलान किया है। इसको देखते हुए पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मेडिकल बोर्ड का गठन कर बुधवार की देर रात ही सुभाष मुंडा का पोस्टमार्टम रांची के रिम्स अस्पताल में करवाया गया। पोस्टमार्टम होने के बाद सुभाष मुंडा के शव को दलादली चौक के पास लाया गया है। भारी संख्या में लोग भी यहां पहुंचे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात माकपा नेता सुभाष मुंडा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.