मुंबई में चलती ट्रेन में फायरिंग, चार की मौत

मुंबई। मुंबई में विरार स्टेशन के पास जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में हुई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में सहायक पुलिस निरीक्षक टीका राम भी शामिल है। इस घटना के बाद आरोपित आरपीएफ कांस्टेबल चेतन

Advertisement

मुंबई। मुंबई में विरार स्टेशन के पास जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में हुई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में सहायक पुलिस निरीक्षक टीका राम भी शामिल है। इस घटना के बाद आरोपित आरपीएफ कांस्टेबल चेतन कुमार को दहिसर में गिरफ्तार कर लिया गया। बोरीवली रेलवे पुलिस घटना की जांच कर रही है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने मीडिया को बताया कि जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस के बी-5 बोगी में सोमवार सुबह 5ः23 बजे फायरिंग की गई । आरपीएफ के पुलिस कांस्टेबल चेतन कुमार ने सहायक पुलिस निरीक्षक टीकाराम को गोली मार दी । बीच बचाव करने वाले तीन यात्रियों की भी गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपित कांस्टेबल ने दहिसर स्टेशन पर चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और फरार होने का प्रयास करने लगा। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । बोरीवली रेलवे पुलिस ने सभी के शव शताब्दी अस्पताल भेज दिए हैं।

मणिपुर की पीड़ित दोनों महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

बताया गया है कि इस ट्रेन में सहायक पुलिस निरीक्षक टीकाराम की टीम ने सूरत स्टेशन से ड्यूटी ज्वाइन की। टीकाराम का कांस्टेबल चेतन कुमार के साथ पालघर के बाद किस विषय पर विवाद हुआ। इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। विरार स्टेशन के आसपास चलती ट्रेन में आरोपित ने टीकाराम को अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मार दी। इसका विरोध करने वाले तीन यात्रियों को भी गोली मार दी और बोगी में टहलने लगा। ट्रेन दहिसर -मीरा रोड स्टेशन के बीच पहुंची तो आरोपित ने चेन पुलिंग की। आज ही चेतन कुमार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *