नूंह हिंसा पर अमेरिका का बयान- सभी पक्ष हिंसा से बचें, शांति बनाए रखें

वाशिंगटन। हरियाणा के नूंह-मेवात में हुई हिंसा को लेकर अमेरिका ने अपनी प्रक्रिया दी है। अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बुधवार (स्थानीय समय के मुताबिक) को कहा है कि हमेशा की तरह हम सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील

Advertisement

वाशिंगटन। हरियाणा के नूंह-मेवात में हुई हिंसा को लेकर अमेरिका ने अपनी प्रक्रिया दी है। अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बुधवार (स्थानीय समय के मुताबिक) को कहा है कि हमेशा की तरह हम सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका सभी पक्षों से किसी भी तरह के हिंसक कार्यों से दूर रहने का आग्रह करता है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार दोपहर नूंह में एक शोभायात्रा के दौरान हमले के बाद भड़की हिंसा दक्षिण हरियाणा में फैल गई। हिंसा में अबतक छह लोगों की मौत हो गई जिसमें होमगार्ड के दो जवानों के साथ चार आम नागरिक हैं। जबकि 20 से अधिक पुलिसकर्मी सहित बड़ी संख्या में लोग हिंसा की चपेट में आए और सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.