हेमंत सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम के प्रतिनिधिमंडल से मिल दिया मदद का भरोसा

रांची। झारखंड विधान सभा स्थित सभा कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के जिला परिषद सदस्य और मुखिया संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से जिला परिषद को बेहतर और सुचारू तरीके से संचालन के लिए आर्थिक संसाधन

Advertisement

रांची। झारखंड विधान सभा स्थित सभा कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के जिला परिषद सदस्य और मुखिया संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से जिला परिषद को बेहतर और सुचारू तरीके से संचालन के लिए आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार इस दिशा में बहुत जल्द यथोचित निर्णय लेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला परिषदों को सेल्फ डिपेंडेंट बनने की पहल करनी होगी। इस दिशा में वे अपने अधीनस्थ संसाधनों का व्यवसायिक इस्तेमाल करने की कार्य योजना बनाएं। इसके साथ अपने क्षेत्राधिकार में आनेवाले जो भी संसाधन हैं, उनसे राजस्व को बढ़ाने की दिशा में भी आगे बढ़ें। इसमें जो भी सहयोग की जरूरत होगी, उसे सरकार पूरा करेगी।

सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहयोग करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में आप सहयोग करें, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पंचायत स्तर पर दवा दुकान योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को दवा दुकान संचालन का लाइसेंस दिया जा रहा है। इस योजना को मजबूती देने के साथ दवा दुकान का लाइसेंस लेने वाले युवाओं को पूरा सहयोग दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए सिदो -कान्हू क्लब का गठन किया जा रहा है। इसके जरिए युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार की ओर से क्लब को खेल सामग्री देने के साथ आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह क्लब समुचित और प्रभावी तरीके से काम करे, इसके लिए आप जैसे जनप्रतिनिधियों को भी अहम जिम्मेदारी निभानी होगी। इसके लिए आप सभी ग्रामीण क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को चिन्हित कर इस क्लब के माध्यम से आगे लाने का कार्य करें।

इस मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो और सुखराम उरांव, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, जिला परिषद, पश्चिमी सिंहभूम के अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन, उपाध्यक्ष रंजीत यादव और सदस्य शशि भूषण पिंगुआ, राज तुबिद्, सुहागी मुर्मू और बसंती बुर्मु के अलावा मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष हरिन तामसोय, महासचिव जगमोहन, उपाध्यक्ष दिनेश बाईपाई और समिति के सदस्य मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.