स्कूलों में उपस्थिति और अच्छे हैंडराइटिंग वाले विद्यार्थियों के नाम नोटिस बोर्ड में लगेंगे

Ranchi। झारखंड राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी ने सभी जिले के शिक्षा पदाधिकारियों को नोटिस बोर्ड दुरस्त करने का निर्देश जारी किया है। जहां नहीं है, वहां लगाने को कहा गया है। सभी स्कूलों को 30 सितंबर तक यह काम पूरा कर लेने को

Advertisement

Ranchi। झारखंड राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी ने सभी जिले के शिक्षा पदाधिकारियों को नोटिस बोर्ड दुरस्त करने का निर्देश जारी किया है। जहां नहीं है, वहां लगाने को कहा गया है। सभी स्कूलों को 30 सितंबर तक यह काम पूरा कर लेने को कहा गया है।

स्कूल के Notice Board पर हर कक्षा में प्रथम स्थान लानेवाले छात्र-छात्राओं, खेलकूद या स्कूलों की अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं के नाम के साथ-साथ उनकी फोटो भी लगेगी। वहीं, स्कूलों में अच्छी उपस्थिति और अच्छी हैंडराइटिंग वाले छात्र-छात्राओं के नाम और उनकी लिखी हुई चीजें भी सार्वजनिक की जायेंगी। इसके लिए स्कूलों के नोटिस बोर्ड या स्कूल की दीवारों का उपयोग किया जा सकता है।

भेजे गये निर्देश में कहा गया है कि अब नोटिस बोर्ड में स्कूलों के शिक्षक, बाल संसद और प्रबंधन समिति के सदस्यों के फोटोग्राफ भी नाम के साथ लगायें। इस फोटो और नाम लगाने के पीछे का मकसद है कि जब भी निरीक्षण होगा या स्कूल में जो भी लोग आयेंगे, वे इसे देख सकेंगे।

शिक्षा विभाग के मुताबिक स्कूलों में उपलब्धियों के साथ-साथ प्रतिभावान बच्चों की तस्वीरें लगाने पर दूसरे बच्चों में प्रतियोगिता की भावना जागृत होगी। प्रथम स्थान पर आनेवाले छात्र-छात्राओं, खेलकूद, उपस्थिति, हैंडराइटिंग समेत अन्य गतिविधियों में बेहतर करनेवाले छात्रों की फोटो और नाम देखने पर दूसरे बच्चे भी इसके लिए प्रेरित होंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.