‘बेबी सीरियल किलर’ पूर्व नर्स लुसी लेटबी दोषी करार

London। इंग्लैंड में ‘बेबी सीरियल किलर’ के रूप में कुख्यात पूर्व नर्स लुसी लेटबी को मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट (Manchester Crown Court) की जूरी ने सात नवजात शिशुओं की हत्या के लिए को दोषी ठहराया है। सोमवार को यही कोर्ट उसकी सजा पर फैसला सुनाएगी। स्थानीय

Advertisement

London। इंग्लैंड में ‘बेबी सीरियल किलर’ के रूप में कुख्यात पूर्व नर्स लुसी लेटबी को मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट (Manchester Crown Court) की जूरी ने सात नवजात शिशुओं की हत्या के लिए को दोषी ठहराया है। सोमवार को यही कोर्ट उसकी सजा पर फैसला सुनाएगी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदालत में पूर्व नर्स को दोषी सिद्ध करने में भारतीय मूल के डॉक्टर रवि जयराम ने अहम भूमिका निभाई। वो इंग्लैंड के चेस्टर शहर में स्थित काउंटेस ऑफ चेस्टर अस्पताल (Countess of Chester Hospital) में वरिष्ठ चिकित्सक हैं। पुलिस के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस पूर्व नर्स के घर से बरामद नोट में लिखा था-मैं राक्षस हूं। पुलिस के अनुसार पूर्व नर्स नवजातों के खून और पेट में हवा भरकर, उन्हें दूध पिलाकर उनकी जान लेती थी। वह इंसुलिन से बच्चों को जहर देती थी। इस नर्स को इन दिनों देश का सबसे खतरनाक बेबी सीरियल किलर माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : – खेल विभाग 178 खिलाड़ियों को देगा नगद पुरस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपित पूर्व नर्स के खिलाफ अक्टूबर 2022 में मुकदमा शुरू हुआ। 2018 में पुलिस ने पहली बार लेटबी को गिरफ्तार किया गया था। सीपीएस मर्सी-चेशायर के मुख्य क्राउन अभियोजक जोनाथन स्टोरर ने कहा कि यह भयावह केस है। लेटबी की क्रूरता से वह स्तब्ध हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.