बस-कार भिड़ंत में 11 की मौत, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया दुख

बैतूल (मध्य प्रदेश)। बैतूल जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर परतवाड़ा मार्ग पर ग्राम झल्लार के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब दो बजे एक तेज रफ्तार बस और कार की सीधी भिड़ंत में कार सवार 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई।

Advertisement

बैतूल (मध्य प्रदेश)। बैतूल जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर परतवाड़ा मार्ग पर ग्राम झल्लार के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब दो बजे एक तेज रफ्तार बस और कार की सीधी भिड़ंत में कार सवार 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में छह पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया है।

पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने बताया कि ग्राम झल्लार के पास बस (एमपी 48 पी 0193) और टवेरा कार के बीच टक्कर हो गई। कार में सवार सभी लोग मजदूर थे। वो महाराष्ट्र के कलम्भा से अपने गांव लौट रहे थे। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। चार शवों को क्षतिग्रस्त कार के हिस्सों को काटकर बाहर निकाला गया। हादसे में बस चालक यशवंत परते घायल है। सूचना मिलते ही बैतूल कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि बैतूल जिले के ग्राम मेंढ़ा, चिखलार और महतगांव निवासी 11 लोग महाराष्ट्र में 20 दिन मजदूरी करने के बाद टवेरा कार से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 2.00 बजे तेज रफ्तार कार चालक को अचानक झपकी आई, जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बस से टकरा गई। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। इनमें छह पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि मृतकों में लक्ष्मण (30) पुत्र सुखराम भुसमकर निवासी मेंढ़ा, किशन (32) पुत्र लीलाजी मावस्कर निवासी महतगांव, कुसुम (28) पत्नी किशन मावसकर निवासी महतगांव, अनारकली (35) पत्नी केजा मावस्कर निवासी महतगांव, पांच वर्षीय संध्या पुत्री केजा मावस्कर निवासी महतगांव, डेढ़ वर्षीय अभिराज पुत्र केजा मावस्कर निवासी महतगांव, अमर धुर्वे (35) पुत्र साहबलाल धुर्वे निवासी चिखलार, मंगल (37) पुत्र नन्हेसिंह उईके, नंदकिशोर धुर्वे (48), श्यामराव (40) पुत्र रामराव झरबड़े और रामकली (35) पत्नी श्यामराव निवासी चिखलार शामिल हैं। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके गांव पहुंचाया जाएगा। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई है। मृतकों में महतगांव निवासी केजा मावस्कर, उनकी पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा- “बैतूल जिले के झल्लार में भीषण सड़क दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दुख की इस घड़ी में हम शोकाकुल परिवार के साथ हैं।”

उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 10-10 हजार रुपये सहायता राशि दी जाएगी। घायलों का इलाज निशुल्क किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायल को 50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *