पुलिस ने मवेशी लदे पांच ट्रक पकड़े

कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बागीटांड़ के समीप से शुक्रवार की रात कोडरमा पुलिस ने पांच ट्रकों में क्षमता से अधिक लदे मवेशियों को पकड़ा है। मवेशियों को उत्तर प्रदेश के दिलदार नगर से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। इसे भी पढ़ें :

पुलिस ने मवेशी लदे पांच ट्रक पकड़े
Advertisement

कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बागीटांड़ के समीप से शुक्रवार की रात कोडरमा पुलिस ने पांच ट्रकों में क्षमता से अधिक लदे मवेशियों को पकड़ा है। मवेशियों को उत्तर प्रदेश के दिलदार नगर से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें : – प्रधानमंत्री बेंगलुरु पहुंचकर चंद्रयान-3 की सफलता के लिए इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को दी बधाई

पुलिस ने गुप्त सूचना पर बागीटांड के समीप पहले दो ट्रकों को रोका। जांच में ट्रक पर क्षमता से अधिक मवेशी लोड पाए गए। इसके पीछे आ रहे तीन और ट्रकों की जांच करने पर उसमें भी क्षमता से अधिक मवेशी पाए गए। प्रत्येक ट्रक में 15 से अधिक मवेशी और उनके बच्चे बरामद किए गए। कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम ने बताया कि सभी वाहनों में लोड जानवरों के बाबत कागजात की जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.