सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की बहनों ने जवानों को बांधा रक्षा सूत्र

रांची : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में मंगलवार को रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की बहनों ने एटीएस, जगुआर, सेक्टर-3, धुर्वा के जवानों को रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्राचार्य ललन कुमार ने रक्षाबंधन कार्यक्रम के बारे में जानकारी

बहनों ने जवानों को बांधा रक्षा सूत्र
Advertisement

रांची : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में मंगलवार को रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की बहनों ने एटीएस, जगुआर, सेक्टर-3, धुर्वा के जवानों को रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्राचार्य ललन कुमार ने रक्षाबंधन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष विद्यालय की बहनों द्वारा रक्षा क्षेत्र में काम करनेवाले सैनिकों की कलाई में रक्षा सूत्र बांध कर उनके दीर्घायु जीवन की मंगलकामाना करते हैं।

इस कार्यक्रम में लगभग 41 बहनों ने भाग लिया। इस अवसर पर एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि बच्चों के लिए वर्तमान समय में बहुत सारे विकल्प खुले हुए हैं। आप तन्यमयता से पढ़ाई करें और देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देकर राष्ट्र के विकास में भागीदार बनें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.