सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, पांच घायल

पटना। बिहार में रोहतास जिले के शिवसागर में एनएच-2 के पास बुधवार सुबह करीब तीन बजे सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक ये सभी लोग स्कार्पियो में रांची से अपने पैतृक गांव लौट

सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई
Advertisement

पटना। बिहार में रोहतास जिले के शिवसागर में एनएच-2 के पास बुधवार सुबह करीब तीन बजे सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना पांच लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक ये सभी लोग स्कार्पियो में रांची से अपने पैतृक गांव लौट रहे थे। शिवसागर थानांतर्गत पखनारी एनएच-2 के समीप स्कॉर्पियो और कंटेनर की सीधी टक्कर हो गयी। जिसमें स्कार्पियो सवार 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

इसे भी पढ़ें : – अजीबो-गरीब : जिंदा महिला की निकाली शवयात्रा, इंद्र देव होंगे प्रसन्न?

मृतकों में सभी एक ही परिवार और नाते-रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। स्कॉर्पियो पर कुल 12 लोग थे जिसमें महिला-पुरुष और बच्चे शामिल थे। सभी कैमूर जिला के सबार थाना के कुड़ारी गांव लौट रहे थे। रोहतास जिला के पखनारी के पास शिवसागर थाना इलाके में स्कॉर्पियो और कंटेनर की टक्कर हो गई।

मृतकों में तारा कुमारी (18), चांदनी कुमारी (15), अरविंद शर्मा (50), राजमती देवी (50), आदित्य कुमार (8), रिया कुमारी (9) तथा सोनी कुमारी (35) शामिल है। मृतकों में तीन किशोरी, दो महिला, एक पुरुष, एक किशोर शामिल है।

इसे भी पढ़ें : – सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की बहनों ने जवानों को बांधा रक्षा सूत्र

घायलों में रवि नंदन प्रियदर्शी (30), रितु शर्मा (14), सुदेश्वर शर्मा (60), दिव्या कुमारी (25) तथा उपेंद्र शर्मा (30) शामिल है। पांच घायलों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल सासाराम से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.