भोजपुरी फ़िल्म ‘संघर्ष 2’ के सूत्रधार बने सुरेश ओबेरॉय

मुंबई। बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म संघर्ष-2 चर्चा में आ गई है। इस बार फ़िल्म से जुड़ा जो अपडेट सामने आया है वो दर्शकों को खुश कर देगा। अब फिल्म से बॉलीवुड का भी कनेक्शन जुड़ गया है। दरअसल फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने अपने इंस्टाग्राम से

Advertisement

मुंबई। बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म संघर्ष-2 चर्चा में आ गई है। इस बार फ़िल्म से जुड़ा जो अपडेट सामने आया है वो दर्शकों को खुश कर देगा। अब फिल्म से बॉलीवुड का भी कनेक्शन जुड़ गया है। दरअसल फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने अपने इंस्टाग्राम से एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके साथ बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर सुरेश ओबेरॉय नजर आ रहे हैं। जिन्होंने खेसारी लाल यादव स्टारर भोजपुरी फ़िल्म संघर्ष 2 में अपनी आवाज दी है। जी हां इस फिल्म में आपको 80 के दशक की बहुत ही दमदार आवाज सुनाई देने वाली है। उनकी आवाज आपको सूत्रधार के तौर पर सुनाई देगी। शेयर की गई तस्वीर के साथ में फिल्म मेकर रत्नाकर कुमार ने कैप्शन दिया है कि संघर्ष 2 में अपनी आवाज देने के लिए सुरेश ओबेरॉय जी को धन्यवाद।

हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था जिसे दर्शकों का बहुत बढ़िया रिस्पांस मिला है। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का पूरा हो चुका है। जल्द ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स चैनल जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत संघर्ष 2 में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, अभिनेत्री मेघाश्री, माही श्रीवास्तव और सबा खान नजर आने वाली हैं इनके अभिनेता संजय पांडेय, सुशील सिंह, अनूप अरोरा, पप्पू यादव, विनीत विशाल, नीलम वशिष्ठ, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, गौरव राय, मनीष चतुर्वेदी, निशा तिवारी, आकाश सिसोदिया उर्फ अक्की सहित कई अन्य कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल कर रहे हैं, वही इसके सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं। फिल्म के राइटर एंड स्टोरी वीरू ठाकुर, म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी, डीओपी आरआर प्रिंस, कॉस्ट्यूम बादशाह, मार्केटिंग हेड विजय यादव और प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *