मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा, तीन की मौत, दो मासूम बालिका सहित पांच लोग घायल

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की आधी रात में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन पर एक कार डिवाइडर से टकरा गई जिससे उसका टायर निकलकर बुलैरो से टकरा गया जिससे बुलैरो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो

Advertisement

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की आधी रात में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन पर एक कार डिवाइडर से टकरा गई जिससे उसका टायर निकलकर बुलैरो से टकरा गया जिससे बुलैरो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो मासूम सहित पांच लोग घायल हो गए, सूचना पाकर पहुंचे सुरीर थानाध्यक्ष ने आनन फानन में सभी घायलों को उपचार हेतु भेजा है वहीं मृतकों की शिनाख्त करने के बाद शवों कोे पोस्टमार्टम गृह भिजवाया है।

सुरीर थानाध्यक्ष के अनुसार शुक्रवार रात्रि करीब 11 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 87 पर सियाज कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे उसका टायर निकल गया और पीछे आ रही बुलैरो गाडी से टकरा गया जिससे बुलैरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ती हुई पलट गई जिसमें सवार 65 वर्षीय चन्द्रपाल सिंह पुत्र छिद्दा निवासी गड़ी जल सिंह थाना राया, विशम्भर पुत्र करूआ निवासी किरमासा थाना गोण्डा अलीगढ़ की मौके पर मौत हो गई जबकि छह वर्षीय राखी, 4 वर्षीय प्रियांशी 23 वर्षीय प्रेमवती तथा हरेन्द्र और श्यामसुंदर घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा है जहां रास्ते मेें हरेन्द्र ने दमतोड़ दिया है जबकि दोनों बच्ची और महिला तथा अन्य का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। तीनों मृतकों के शवोें को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *