बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जवान का डंका

इस समय शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज है। किंग खान की ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई है। फिल्म कमाई के मामले में भी इतिहास रचती नजर आ रही है। शाहरुख खान की पिछली रिलीज फिल्म ‘पठान’ ने

फिल्म जवान का डंका
Advertisement

इस समय शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज है। किंग खान की ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई है। फिल्म कमाई के मामले में भी इतिहास रचती नजर आ रही है। शाहरुख खान की पिछली रिलीज फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी, हालांकि, अब ”जवान” ने उनका भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म ”जवान” ”पठान” से दो कदम आगे निकल गई है।

120 साल में आया सबसे भयावह भूकंप, 800 से अधिक की मौत (pratahnewz.com)

इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पहली बार स्क्रीन पर नजर आ रही इस केमिस्ट्री को फैंस ने भी खूब पसंद किया है। फिल्म में दिखाए गए धमाकेदार सीन्स की भी खूब तारीफ हो रही है। तभी तो ”जवान” का बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन ही रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

शैल्बी डिवाइन सुपर स्पेशलिटी ने फिजियोथेरेपिस्ट को किया सम्मानित (pratahnewz.com)

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपने तीसरे दिन यानी शनिवार को ”जवान” ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 74.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें 66 करोड़ हिंदी वर्जन, 5 करोड़ तमिल और 3.5 करोड़ तेलुगु वर्जन शामिल हैं। शाहरुख खान की फिल्म तीसरे दिन बंपर ओपनिंग के बाद 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।

फिल्म ”जवान” ने पहले दिन 75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 53.23 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 74.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए कुल 202.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जवान की रिलीज से पहले ही अनुमान लगाया जा रहा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट होगी। ”जवान” इन सभी उम्मीदों पर खरी उतरी है। इस फिल्म में शाहरुख खान ने डबल रोल निभाया है। उनकी एक भूमिका पिता की है और दूसरी भूमिका बेटे की है। फैंस ने उन्हें इन दोनों ही किरदारों में खूब पसंद किया है। फिल्म में विजय सेतुपति विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। तो वहीं दीपिका पादुकोण, संजय दत्त ने कैमियो रोल निभाए हैं। इसके अलावा फिल्म में सुनील ग्रोवर, संजीता भट्टाचार्य, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा जैसे सितारे भी नजर आए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *