बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में किसान दिवस मनाया गया

Ranchi: कृषि प्रसार शिक्षा विभाग, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा पारादीप फॉस्फेट लिमिटेड के सहयोग से कांके फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी के कार्यालय परिसर में किसान दिवस मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि प्रसार शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ बी के झा ने की। मौके पर

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में किसान दिवस मनाया गया
Advertisement

Ranchi: कृषि प्रसार शिक्षा विभाग, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा पारादीप फॉस्फेट लिमिटेड के सहयोग से कांके फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी के कार्यालय परिसर में किसान दिवस मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि प्रसार शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ बी के झा ने की।

मौके पर बीएयू के बीपीडी सोसाइटी के सीईओ सिद्धार्थ जायसवाल , पारादीप फॉस्फेट लिमिटेड के क्षेत्रीय पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह, एफपीओ परियोजना समन्वयक अभिषेक श्रीवास्तव, एफपीसी के राजेंद्र महतो,निदेशक कृष्णा कुमार,तुलसी महतो,मोतीराम महतो सहित अन्य किसानों ने हिस्सा लिया।

संबोधित करते हुए शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को अपने खेत में संतुलित उर्वरक का उपयोग करने की आवश्यकता है। भविष्य में ड्रोन से नैनो उर्वरक और कीटनाशक का छिड़काव भी किया जाएगा ।

सिद्धार्थ जायसवाल ने किसानों को अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए अपने उत्पाद का मूल्य संवर्धन और प्रसंस्करण पर बल दिया। डॉ बी के झा ने किसानों को आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्र के किसान एफपीओ परियोजना से जुड़कर कम मूल्य में खाद,बीज और कीटनाशक लेने के साथ ही साथ अपने उत्पाद को अधिक मूल्य में बेचें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.