फिल्म ‘कुत्ते’ की नई रिलीज डेट का ऐलान

मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज की फिल्म ‘कुत्ते’ काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म से आसमान भारद्वाज बॉलीवुड में बतौर निर्देशक कदम रखने जा रहे हैं।अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, नसरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान, श्रदुल भारद्वाज और तब्बू

Advertisement

मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज की फिल्म ‘कुत्ते’ काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म से आसमान भारद्वाज बॉलीवुड में बतौर निर्देशक कदम रखने जा रहे हैं।अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, नसरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान, श्रदुल भारद्वाज और तब्बू जैसे सितारों की अदाकारी से सजी यह फिल्म इसी साल चार नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी। वहीं अब नई रिलीज डेट की घोषणा की गई है, जिसके मुताबिक,अब यह फिल्म अगले साल यानी 13 जनवरी,2023 को रिलीज होगी। इसकी जानकारी खुद फिल्म के लीड एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है।

यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म की घोषणा पिछले साल ही अगस्त में हुई थी। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी किया था, जिसमें कुछ लोग कुत्ते का मुखौटा पहने हुए नजर आ रहे थे। आसमान भारद्वाज निर्देशित इस फिल्म को विशाल भारद्वाज और लव रंजन मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *