रूस के राष्ट्रपति पुतिन चीन पहुंचे

बीजिंग। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज अचानक चीन पहुंचे। चीन की राजधानी बीजिंग के एयरपोर्ट पर उनकी जोरदार अगवानी की गई । उनके इस दौरे पर सारी दुनिया की नजर है। पुतिन के बीजिंग पहुंचने का सचित्र विवरण चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स

Advertisement

बीजिंग। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज अचानक चीन पहुंचे। चीन की राजधानी बीजिंग के एयरपोर्ट पर उनकी जोरदार अगवानी की गई । उनके इस दौरे पर सारी दुनिया की नजर है। पुतिन के बीजिंग पहुंचने का सचित्र विवरण चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के अलावा अन्य अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया है।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होने वाली मुलाकात में इजरायल और हमास संघर्ष के अलावा अन्य वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। दरअसल, चीन इस सप्ताह बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव फोरम के लिए 130 देशों के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श कर रहा है। उसे उम्मीद है कि इससे उसकी अंतरराष्ट्रीय फलक पर स्थिति मजबूत होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के राष्ट्रपति शी जिंगपिंग के निमंत्रण पर वह बीजिंग पहुंचे हैं। इससे पहले पुतिन ने पिछले साल मार्च में चीन का दौरा किया था। पुतिन ने हेग अदालत से जारी वारंट की वजह से तब से अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार नहीं किया है। मगर युद्धग्रस्त यूक्रेन की यात्रा जरूर की है। वारंट जारी होने के बाद यह पुतिन की पहली विदेश यात्रा है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस वारंट की वजह से पुतिन अगस्त में दक्षिण अफ्रीका में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने खुद को सितंबर में दिल्ली में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन से भी दूर कर लिया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *