हमास के मिसाइल हमले में बाल-बाल बचा एयर इंडिया का विमान

नई दिल्ली : इजरायल और आतंकी संगठन हमास के बीच बीते सात अक्टूबर से भीषण युद्ध चल रहा है। इसकी शुरुआत हमास ने इजरायल पर एक साथ पांच हजार से अधिक मिसाइलें दाग कर की। इसके बाद अब इजरायल पूरी तरह से गाजा में मौजूद

Advertisement

नई दिल्ली : इजरायल और आतंकी संगठन हमास के बीच बीते सात अक्टूबर से भीषण युद्ध चल रहा है। इसकी शुरुआत हमास ने इजरायल पर एक साथ पांच हजार से अधिक मिसाइलें दाग कर की। इसके बाद अब इजरायल पूरी तरह से गाजा में मौजूद हमास को खत्म करने में लगा हुआ है। इस हमले भारतीय मूल की दो यहूदी युवतियां भी मारी जा चुकी हैं। यह दोनों इजरायल सेना की तरफ से कार्रवाई कर रही थी। वहीं, इस समय बड़े पैमाने पर भारत सरकार द्वारा आॅपरेशन अजय के तहत इजरायल से भारतीय नागरिकों को निकालने का काम जारी है।

आॅपरेशन अजय के दौरान इजरायल के तेल अवीव में एयर इंडिया का एक विमान हमास के मिसाइल का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गया। यह विमान भारतीय यात्रियों को तेल अवीव से लेकर नई दिल्ली आ रहा था। एयर इंडिया के इस विमान में विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी, पांच पायलट, 16 केबिन क्रू, तीन इंजीनियरिंग और पांच कॉमर्शियल और सुरक्षा कर्मचारी सहित करीब 220 हवाई यात्री सवार थे। यह विमान जिस वक्त उड़ान भरने के लिए रनवे पर तैयार हो रहा था उसी समय रनवे पर मिसाइल हमला हो गया। रनवे पर मिसाइल देखकर विमान को रोक दिया गया। इसके बाद रनवे की पूरी जांच की गयी। इसके कारण करीब आधे घंटे की देरी हुई और जांच के बाद उड़ान को मंजूरी मिली। विमान ने शाम को करीब चार बजे उड़ान भरी जॉर्डन, सऊदी, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान हवाई क्षेत्र से होते हुए गुजरात भावनगर के रास्ते भारत में प्रवेश किया। विमान देर रात 1.16 पर नई दिल्ली हवाईअडडे पर लैंड किया।

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि पायलट को छोड़कर केबिन क्रू से लेकर यात्री तक किसी को कानोंकान खबर नहीं थी कि तेल अवीव में 30 मिनट उड़ान क्यों रोकी गयी। यात्री बहुत पैनिक न हो जायेंं। इसके लिये ऐसा किया गया। विमान जब इजरायल की हवाई सीमा से बाहर आ गया तो फिर उड़ान घोषणा में जानकारी दी गयी। इसके बाद तो विमान भारत माता की जय के नारे से गूंज गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *