गाजा में भेजी जाएगी मानवीय सहायता, बाइडेन से बातचीत के बाद मिस्र रास्ता देने को तैयार

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को कहा कि इजराइल व हमास आतंकियों के बीच युद्धग्रस्त क्षेत्र गाजा तक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए मिस्र सहमत हो गया है। मिस्र मानवीय सहायता भेजने के लिए राफा बार्डर खोलेगा। शुरुआती तौर पर शुक्रवार तक गाजा

Advertisement

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को कहा कि इजराइल व हमास आतंकियों के बीच युद्धग्रस्त क्षेत्र गाजा तक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए मिस्र सहमत हो गया है। मिस्र मानवीय सहायता भेजने के लिए राफा बार्डर खोलेगा। शुरुआती तौर पर शुक्रवार तक गाजा में मानवीय सहायता के साथ 20 ट्रक भेजे जाने पर सहमति बनी है।

बाइडेन ने इजराइल से विशेष विमान एयरफोर्स वन में सवार होते समय संवाददाताओं से मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि गाजा में मानवीय सहायता शुक्रवार तक शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मिस्र के राष्ट्रपति सिसी ने गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए राफा बार्डर खोलने की मंजूरी दे दी है। दोनों नेता संयुक्त राष्ट्र की अपील पर तत्काल काम करने के साथ मध्य पूर्व में स्थिरता बनाए रखने, संघर्ष रोकने और स्थायी शांति के प्रयासों पर सहमत हुए हैं।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का इजराइल दौरा आज

इजराइल की सरकार ने भी मानवीय सहायता को मिस्र की सीमा से बमबारी वाले क्षेत्र में प्रवेश करने से नहीं रोकने का भरोसा दिया है। बाइडेन ने कहा कि जब उन्होंने इजराइल के लिए उड़ान भरी थी तो उनका मुख्य मकसद गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाना और इसके लिए जल्दी एक व्यवस्था बनाना था।

इससे पहले इजराइल दौरे के बीच बाइडेन ने गाजा व वेस्ट बैंक के लिए 10 करोड़ डॉलर की मानवीय मदद की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह मदद युद्ध प्रभावित और विस्थापित फिलिस्तीनियों के लिए है। ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी जिससे यह मदद जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे न कि हमास या आतंकी समूहों तक।

उल्लेखनीय है कि बाइडेन की इजराइल यात्रा से पहले गाजा शहर के अल-अहली अस्पताल में भीषण विस्फोट हुआ जिसमें करीब 500 लोगों की मौत हो गई। इस घटना से नाराज मिस्र के राष्ट्रपति सिसी सहित अरब नेताओं ने जार्डन में बाइडेन के साथ निर्धारित बैठक रद्द कर दी थी। अरब देशों ने इस घटना के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.