ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का इजराइल दौरा आज

London। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक आज (गुरुवार) इजराइल के दौरे पर रवाना होंगे। हमास के साथ युद्ध की परिस्थितियों में इजराइल के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री की यह यात्रा हो रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक ऋषि सुनक अपने इजराइल

Advertisement

London। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक आज (गुरुवार) इजराइल के दौरे पर रवाना होंगे। हमास के साथ युद्ध की परिस्थितियों में इजराइल के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री की यह यात्रा हो रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक ऋषि सुनक अपने इजराइल दौरे में वहां के अपने समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात करेंगे। अपने दौरे से पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने गाजा के लोगों के लिए मानवीय सहायता की अपील करते हुए कहा कि फिलिस्तीन के लोग भी हमास के शिकार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के इजराइल दौरे के ठीक एक दिन बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का यह दौरा काफी अहम है जिस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *