बैंक आॅफ इंडिया के सदस्यों ने ली सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा

Ranchi: केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निर्देशानुसार बैंक आॅफ इंडिया रांची अंचल में 30 अक्तूबर से 5 नवंबर 2023 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस क्रम में आंचलिक प्रबंधक संजीव कुमार सिंह द्वारा आंचलिक कार्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा

Advertisement

Ranchi: केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निर्देशानुसार बैंक आॅफ इंडिया रांची अंचल में 30 अक्तूबर से 5 नवंबर 2023 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस क्रम में आंचलिक प्रबंधक संजीव कुमार सिंह द्वारा आंचलिक कार्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलायी गयी। आंचलिक प्रबंधक ने बताया कि अंचल के अंतर्गत आने वाली सभी 111 शाखाओं में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शाखाओं के साथ-साथ विभिन्न स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों में भी आमजन में सतर्कता के प्रति जागरूकता को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, मानव श्रृंखला का निर्माण, जागरूकता रैली, ग्राम सभा इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के हर तबके को जागरूक किया जायेगा।

पीवीयूएन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत

इस खास अवसर पर संजीव कुमार सिंह, आंचलिक प्रबंधक द्वारा राष्ट्रपति का, सुनीत कुमार, उप आंचलिक प्रबंधक (व) द्वारा उपराष्ट्रपति का और दिनेश कुमार यादव, सतर्कता अधिकारी द्वारा केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा जारी संदेशों का वाचन किया गया। आम जन को सतर्कता एवं भ्रष्टाचार के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से मानव श्रंखला बनायी गयी। कार्यक्रम का सह संचालन डॉ. नीरज कुमार चतुर्वेदी द्वारा किया गया। मौके पर प्रधान कार्यालय से सहायक महाप्रबंधक नीरज कुमार समेत आंचलिक कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.