राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने की ईसीएल के साथ समीक्षात्मक बैठक 

Asansol : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के साथ अनुसूचित जाति के सदस्यों को प्रदत्त संवैधानिक सेवा सुरक्षणों की समीक्षा बैठक की। उक्त बैठक की अध्यक्षता सुभाष रामनाथ पारधी, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सम्मानित सदस्य द्वारा की गई। ईसीएल प्रतिनिधिमंडल,

Advertisement

Asansol : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के साथ अनुसूचित जाति के सदस्यों को प्रदत्त संवैधानिक सेवा सुरक्षणों की समीक्षा बैठक की। उक्त बैठक की अध्यक्षता सुभाष रामनाथ पारधी, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सम्मानित सदस्य द्वारा की गई। ईसीएल प्रतिनिधिमंडल, निदेशक(कार्मिक) आहुती स्वाईं की अगुवाई में उक्त बैठक में सम्मलित हुआ। बैठक के आरंभिक चरण में ईसीएल की निदेशक के द्वारा पारधी जी का परम्परागत एवं औपचारिक रूप से हार्दिक स्वागत किया गया।

पारधी जी के साथ उक्त बैठक में उनके निजी सचिव नवीन रोहिला, अनुसूचित जाति आयोग क्षेत्रीय कार्यालय पटना के निदेशक एस के सिंह व अनुसंधान अधिकारी एस के सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ईसीएल प्रतिनिधिमंडल ने एक पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से आयोग को ईसीएल द्वारा अनुसूचित जाति के लिए किए जा रहे विशेष कार्यों की जानकारी दी। सीएसआर के अंतर्गत किए जा रहे कार्य, मैनपावर और विशेष रूप से एससी के प्रतिनिधित्व का अनुपालन, कंपनी द्वारा पिछले कुछ वर्षों में प्रदान किए गए रोजगार संबन्धित जानकारी, अनुसूचित जाति के लिए उपलब्ध कराई गयी विशेष सुविधाएं, वेलफेयर, पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण इत्यादि पर जानकारी साझा की गयी।

बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई एवं विभिन्न पहलुओं की जानकारी आयोग के समक्ष प्रस्तुत करते हुए ईसीएल प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को आश्वस्त किया कि अनुसूचित जाति से संबन्धित सभी प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है।

जिस पर आयोग ने विभिन्न मुद्दों के जवाब पर संतोष व्यक्त किया साथ ही कुछ मापदंडों में और सुधार लाने की बात कही। उक्त बैठक में प्रबंधन की ओर से ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) आहुती स्वाईं विभागाध्यक्ष (कार्मिक और औद्योगिक संबंध) पुण्यदीप भट्टाचार्य, विभागाध्यक्ष (प्रशासन) अर्पण घोष, नोडल ऑफिसर (एससी/एसटी) मनीष कुजूर उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *