फादर कॉन्सटेंट लीवंस इंटर टोला सदभावना फुटबॉल मैच का आयोजन

रांची : संत मेरिज कैथेड्रल, रांची ,अपने पल्ली दिवस के अवसर पर “फादर कॉन्सटेंट लीवंस इंटर टोला सदभावना फुटबॉल मैच” आयोजन किया गया है। प्रथम चरण का उद्घाटन मैच लोयोला मैदान में गुंगूटोली और हिंदपीढ़ी यूनिट के बीच शुरू हुआ। मैच का उद्घाटन रांची जिला

Advertisement

रांची : संत मेरिज कैथेड्रल, रांची ,अपने पल्ली दिवस के अवसर पर “फादर कॉन्सटेंट लीवंस इंटर टोला सदभावना फुटबॉल मैच” आयोजन किया गया है। प्रथम चरण का उद्घाटन मैच लोयोला मैदान में  गुंगूटोली और हिंदपीढ़ी यूनिट के बीच शुरू हुआ। मैच का उद्घाटन रांची जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष एंजेलो कुक के द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में पल्ली पुरोहित आनंद डेविड खलखो उपस्थित थे। गुंगूटोली की टीम 1-0  से जीता। दूसरा मैच बर्दवान कंपाउंड और फतिमानगर के बीच ड्रा रहा, अंततः टाई ब्रेक  में पूर्व चैंपियन बर्दवान कंपाउंड 2-1से जीता। तीसरा मैच मधुकम और अलबर्ट कंपाउंड के बीच संपन्न हुआ जिसमे अलबर्ट कंपाउंड 2-1 से जीता।

चौथा मैच कोनका सिरम टोली और कुम्हारटोली के बीच खेला गया जिसमें कोनका सिरोम टोली 2-0 से जीत दर्ज किया। इस सदभावना मैच में रांची शहर से कुल 14 टीमें भाग ले रही है। टूर्नामेंट आगामी 15 और 19 नवंबर को  भी होगा और फाइनल मैच 3.12.2023 को समाप्त होगा। पिछले वर्ष का टूर्नामेंट काफी रोचक था जिसे हजारों दर्शकों ने सराहा था। इस वर्ष भी  इसे और अधिक लोमहर्षक बनाने के प्रयास में जुटे  जिसमें सुनील लकड़ा, चैयरमैन रांची जिला फुटबॉल संघ, अजय टोप्पो अध्यक्ष, खेल समिति, फादर दीपक, अन्य सदस्यगण समीर, जूलियन, जॉन, सूचित, मधु, अनिमा, सुनील खलखो, जोसेफ तिग्गा आदि की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *