गाजा में पांच दिन के संघर्ष विराम पर सहमति!

वाशिंगटन। फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास और इजराइल के बीच गाजा में छिड़ा घमासान कुछ दिन के लिए थम सकता है। कहा जा रहा है कि कतर की मध्यस्थता से गाजा में पांच दिन के संघर्ष विराम पर सहमति हो गई है। अमेरिका के प्रमुख

Advertisement

वाशिंगटन। फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास और इजराइल के बीच गाजा में छिड़ा घमासान कुछ दिन के लिए थम सकता है। कहा जा रहा है कि कतर की मध्यस्थता से गाजा में पांच दिन के संघर्ष विराम पर सहमति हो गई है। अमेरिका के प्रमुख अखबार वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार अमेरिका, इजराइल और हमास ने दर्जनों बंधकों को मुक्त कराने के लिए एक अस्थायी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में इस समझौते से परोक्ष रूप से जुड़े लोगों ने शनिवार को कहा कि इजराइल, संयुक्त राज्य अमेरिका और हमास ने लड़ाई में पांच दिनों के विराम के बदले गाजा में बंधक बनाई गई दर्जनों महिलाओं और बच्चों को मुक्त करने के लिए एक अस्थायी समझौते पर पहुंच गए हैं। विस्तृत छह पेज के समझौते के हिस्से के रूप में सभी पक्ष कम से कम पांच दिनों के लिए युद्ध संचालन को रोक देंगे। प्रत्येक 24 घंटे में छोटे समूहों में शुरुआती 50 या इससे अधिक बंधकों को रिहा किया जाएगा।

अखबार के मुताबिक, अरब और अन्य राजनयिकों ने कहा कि कतर की राजधानी दोहा में कई हफ्तों की बातचीत के बाद समझौते की रूपरेखा तैयार की गई। कतर की मध्यस्थता से हुए इस समझौते के दौरान दोहा में इजराइल, अमेरिका और हमास के प्रतिनिधि वार्ता में मौजूद रहे। वाशिंगटन पोस्ट का कहना है कि इस पर व्हाइट हाउस या इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं मिल पाई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.