एसपी ने अनुशासनहिनता के आरोप में 32 नवप्रशिक्षु दारोगा को किया निलंबित

पूर्वी चंपारण । जिले में एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने कत्तर्व्यहीनता एवं अनुशानहिनता के आरोप में एक साथ 32 नवप्रशिक्षु दारोगा को निलंबित कर दिया है और इसकी रिपोर्ट बिहार पुलिस मुख्यालय को भेज दी है।इसकी पुष्टि करते हुए पूर्वी चंपारण के एसपी मिश्र ने

Advertisement

पूर्वी चंपारण । जिले में एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने कत्तर्व्यहीनता एवं अनुशानहिनता के आरोप में एक साथ 32 नवप्रशिक्षु दारोगा को निलंबित कर दिया है और इसकी रिपोर्ट बिहार पुलिस मुख्यालय को भेज दी है।इसकी पुष्टि करते हुए पूर्वी चंपारण के एसपी मिश्र ने कहा कि पुलिस अकादमी राजगीर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 100 दारोगा(ट्रेनी एसआई) को व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए पूर्वी चंपारण भेजा गया था, जिसमें से 14 महिला समेत कुल 32 एसआई ने अपने पदस्थापित स्थल पर योगदान नहीं दिया।जो घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता के दायरे में आता है।ऐसे इन लोगो के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए इन्हें तत्काल निलंबित किया गया है।अग्रेतर कार्रवाई के लिए राज्य पुलिस मुख्यालय को लिखा गया है।

जिन प्रशिक्षु दारोगा को निलंबित किया गया है उनमे गौतम कुमार, अंकित कुमार, पूजा कुमारी, नीतू कुमारी, अजीत कुमार, सोनेलाल कुमार, चंदन कुमार, ज्योति कुमारी, सुजाता कुमारी, श्वेतांग रंजन, रंजू कुमारी, कुमारी ज्योति, अभिषेक कुमार उपाध्याय, कन्हैया कुमार शिखा कुमारी, चंद्र प्रताप, सौरभ कुमार, प्रतिभा रानी पांडेय, खुशबू कुमारी, प्रीति कुमारी, अनुराग राज, भीम सिंह, अमित कुमार, अंकुल कुमार,अक्षय कुमार, प्रिया कुमारी प्रथम, नीतीश कुमार, नाजिश आरा, पूजा कुमारी, दीपक कुमार, मुन्नी कुमारी, मोहम्मद आरिफ हुसैन शामिल है।

उल्लेखनीय है कि छठ पर्व को लेकर राजगीर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे एसआई को विभिन्न जिलों में ड्यूटी के लिए भेजा गया था ताकि विधि व्यवस्था और भीड़ मैनेजमेंट की व्यवहारिक ट्रेनिंग इन्हे प्राप्त हो सके लेकिन इन 32 ट्रेनी दारोगा ने ड्यूटी ज्वाइन नही किया।ट्रेनी दारोगा के इस अनुशासनहिनता को विभाग नें गंभीरता से लेते हुए उपरोक्त कारवाई की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.