सिलक्यारा सुरंग में 5 मीटर की खुदाई बाकी

उत्तरकाशी । उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के लिए शुरू बचाव अभियान के 17 वें दिन आज (मंगलवार) सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यहां पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “लगभग 52 मीटर काम हो

Advertisement

उत्तरकाशी । उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के लिए शुरू बचाव अभियान के 17 वें दिन आज (मंगलवार) सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यहां पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “लगभग 52 मीटर काम हो चुका है (पाइप डाला गया है)। उम्मीद है कि 57 मीटर के आसपास सफलता मिलेगी। मेरे सामने एक मीटर पाइप अंदर चला गया, अगर दो मीटर और डाला जाए तो इसमें लगभग 54 मीटर होगा। उसके बाद, एक और पाइप का उपयोग किया जाएगा। पहले स्टील गार्डर पाए जाते थे (ड्रिलिंग के दौरान), यह अब कम हो गया है। अभी, हमें कंक्रीट अधिक मिल रही है।”

सूत्रों का कहना है कि वर्टिकल ड्रिलिंग को अभी रोक दिया गया है, क्यों कि मैन्युअल कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। यदि अब बीच में कोई दिक्कत नहीं आई तो महज कुछ घंटों में सिल्क्यारा टनल में फंसे श्रमिकों तक टलन आर-पार हो जाएगी। आज का दिन श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर लेकर आया है। सोमवार से लगातार जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ श्रमिकों को बाहर निकालने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को भी रेस्क्यू के लिए तैयार रखा गया है ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.