रिम्स में इलाजरत टीएसपीसी के एरिया कमांडर की मौत

रांची । पलामू सेंट्रल जेल के कैदी प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के एरिया कमांडर किसलय सिंह की इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई। किसलय सिंह पलामू के मनातू का रहने वाला था। किसलय सिंह पिछले कई दिनों से बीमार

जूनियर डॉक्टर्स का दूसरे दिन भी पेन डाउन स्ट्राइक जारी
Advertisement

रांची । पलामू सेंट्रल जेल के कैदी प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के एरिया कमांडर किसलय सिंह की इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई। किसलय सिंह पलामू के मनातू का रहने वाला था। किसलय सिंह पिछले कई दिनों से बीमार था। वह पैरालाइज्ड हो गया था। उसे बीपी की भी समस्या थी।

बताया जाता है कि तबीयत खराब होने के बाद उसे एमएमसीएच में भर्ती करवाया गया था। बाद में एमएमसीएच क डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया था। अब रिम्स में इलाज के क्रम में किसलय सिंह की मौत हो गयी है।

पलामू सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह मौत की पुष्टि की है। रिम्स में ही उसका पोस्टमार्टम किया जायेगा, जिसके बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.