अदाणी फाउंडेशन ने मोतिया आंगनबाड़ी केंद्र को दिये अत्यावश्यक सामान

गोड्डा : गोड्डा प्रखंड के मोतिया गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अदाणी फाउंडेशन की ओर से बच्चों को बैठने के लिए कुर्सी समेत कई अन्य अत्यावश्यक सामान दिया गया। मोतिया चपोता टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में लगभग 30 बच्चे आते हैं। बेहतर पोषण के

Advertisement

गोड्डा : गोड्डा प्रखंड के मोतिया गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अदाणी फाउंडेशन की ओर से बच्चों को बैठने के लिए कुर्सी समेत कई अन्य अत्यावश्यक सामान दिया गया।

मोतिया चपोता टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में लगभग 30 बच्चे आते हैं। बेहतर पोषण के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए अदाणी फाउंडेशन समय-समय पर खेलने व पठन-पाठन की सामग्री उपलब्ध कराता रहा है।

आंगनबाड़ी की संचालिका किरण दिव्या ने अदाणी फाउंडेशन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

अदाणी फाउंडेशन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र की रंगाई-पुताई व बच्चों की अभिरुचि के मुताबिक भित्तिचित्र लेखन के माध्यम से केन्द्र को आकर्षक बनाने का कार्य किया गया है. जिससे इस आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों की दिलचस्पी भी बढ़ी है. बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उन्हें अच्छी शिक्षा व सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प के साथ अदाणी फाउंडेशन लगातार इस दिशा में काम कर रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.