बॉक्स ऑफिस पर फिल्म एनिमल का जलवा बरकरार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दूसरे हफ्ते भी इस फिल्म का दबदबा देखने को मिल रहा है। अब फिल्म तीसरे हफ्ते में धमाकेदार डेब्यू करने जा रही है। इस हफ्ते फिल्म

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दूसरे हफ्ते भी इस फिल्म का दबदबा देखने को मिल रहा है। अब फिल्म तीसरे हफ्ते में धमाकेदार डेब्यू करने जा रही है। इस हफ्ते फिल्म की कमाई थोड़ी कम हो गई है। हालांकि अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीकेंड पर ये फिल्म एक बार फिर बड़ा लीप ले सकती है। अब इस फिल्म की 15वें दिन की कमाई सामने आ गई है। 15वें दिन फिल्म ने 7.50 करोड़ की कमाई कर ली है।

सैकनिलक की रिपोर्ट के अनुसार, 15वें दिन ”एनिमल” ने भारत में सभी भाषाओं में 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने 15वें दिन के कलेक्शन को मिलाकर अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 484.34 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ”एनिमल” फिल्म जल्द ही भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। इस तरह यह फिल्म दुनिया भर में 800 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच गई है। करीब 100 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म महज 2 हफ्ते में ही 800 करोड़ के क्लब में पहुंच गई है।

”एनिमल” फिल्म में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर अहम भूमिका में हैं। पिता-पुत्र के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती इस कहानी में हिंसा के कई दृश्य हैं, जो फिलहाल विवाद पैदा कर रहे हैं। फिल्म को इसके इंटिमेट सीन्स और विवादित सीन्स के लिए काफी आलोचना भी झेलनी पड़ रही है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ”गदर 2” और ”दंगा” ऑल टाइम हिट फिल्मों का रिकॉर्ड भी टूट गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.