सेन्‍ट्रल बैंक ने स्‍पोर्टस मीट का किया आयोजन

Ranchi : सेन्‍ट्रल बैंक ऑफ इंडिया , क्षेत्रीय कार्यालय रॉची द्वारा स्‍पोर्टस मीट का आयोजन किया गया। उक्‍त आयोजन में क्रिकेट, बैडमिंटन जैसे खेलों को शामिल किया गया। आयोजन का उदघाटन सेन्‍ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर

Advertisement

Ranchi : सेन्‍ट्रल बैंक ऑफ इंडिया , क्षेत्रीय कार्यालय रॉची द्वारा स्‍पोर्टस मीट का आयोजन किया गया। उक्‍त आयोजन में क्रिकेट, बैडमिंटन जैसे खेलों को शामिल किया गया। आयोजन का उदघाटन सेन्‍ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर खिलाडियों को शुभकामना देते हुये कुमार ने कहा कि खेल हमें सहनशीलता ,सहयोग , धैर्य एवं निष्‍ठा भावना को बतलाती है आज आवश्‍यकता इस बात की है कि हम इन भावनाओं को अपने व्‍यक्तिगत आचार विचार में भी लावें। इस अवसर पर टीम स्‍पर्धा में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमें रॉची क्षेत्र के विभिन्‍न टीमों ने भाग लिया। फाईनल मुकावला जमशेदपुर एवं रॉची क्षेत्रीय कार्यालय की टीम के मध्‍य हुआ जिसमें रॉची क्षेत्रीय कार्यालय की टीम ने जमशेदपुर को चार रन से हराकर विजेता बनी। क्षेत्रीय कार्यालय का नेतृत्‍व प्रशान्‍त देशपांडे तथा जमशेदपुर के टीम का नेतृत्‍व अंकित श्रीवास्‍तव ने किया । मैन ऑफ दी मैच पुरस्‍कार जमशेदपुर टीम के विशाल रिषभ गुडिया को प्रदान किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय की टीम की तरफ से सत्‍यजीत श्रीवास्‍तव ,राजीव रंजन, मनीष कुमार,अमित कुमार ,सोनल ,आलोक कुमार ,पीयुष मोदी ,सौरभ,रितेश तथा जमशेदपुर टीम की तरफ अमित कुमार , सुशील कुमार, संदीप कुमार ,रंजीत कुमार, अमन ने अपनी टीम के लिये श्रेष्‍ठ प्रदर्शन किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.