तमिलनाडु के चार जिलों में बाढ़ से हालात बिगड़े

चेन्नई। तमिलनाडु के चार जिलों में बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं। पिछले 24 घंटे में हुई तेज बारिश ने दक्षिणी जिलों थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, तेनकासी और कन्याकुमारी में भारी तबाही मचाई है। इन जिलों में बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लाखों

Advertisement

चेन्नई। तमिलनाडु के चार जिलों में बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं। पिछले 24 घंटे में हुई तेज बारिश ने दक्षिणी जिलों थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, तेनकासी और कन्याकुमारी में भारी तबाही मचाई है। इन जिलों में बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लाखों लोग घरों में फंसे हैं। सुरक्षाबलों की मदद से बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया है। इन चार जिलों का संपर्क तमिलनाडु के बाकी हिस्सों से कट गया है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के लिए सोमवार रात नई दिल्ली पहुंचे। राज्यपाल आरएन रवि ने मंगलवार को राजभवन में रक्षा और केंद्र सरकार के विभागों के अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है। अधिकारियों ने कहा कि सोमवार सुबह तक 1,039 बच्चों सहित 7,434 लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है। कई जगह बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी है। कुछ स्थानों पर मोबाइल टावर ध्वस्त हो जाने से नेटवर्क में बाधा आ गई है।

राज्य सरकार ने सोमवार देररात तक जनहानि के आंकड़े जारी नहीं किए। हालांकि चार जिलों में हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। सैकड़ों वाहन बह गए हैं। थमीराबरन नदी उफान पर है। भारतीय नौसेना भी राहत और बचाव अभियान में जुट गई है। तमिलनाडु सरकार ने सेना और वायुसेना की भी मदद की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.