रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सीएमडी डॉ बी वीरा रेड्डी ने मुलाकात की।
उन्होंने सीसीएल के कोल खनन और उत्पादन से संबंधित विभिन्न मुद्दों के समाधान की दिशा में राज्य सरकार से मिल रहे सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस सहयोग से सीसीएल ने वर्ष 2023-24 में कोल उत्पादन का जो लक्ष्य रखा है उसे हासिल करने में सफल होगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




