जेवर और नकदी लेकर युवती प्रेमी के साथ फरार

फतेहपुर । जिले में युवती को पड़ोस में रहने वाला उसका प्रेमी उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। लड़की घर से नकदी समेत जेवर भी ले गई है। शुक्रवार को मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पर युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर

Advertisement

फतेहपुर । जिले में युवती को पड़ोस में रहने वाला उसका प्रेमी उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। लड़की घर से नकदी समेत जेवर भी ले गई है। शुक्रवार को मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पर युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश में शुरू कर दी है।

ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने शुक्रवार को थानाध्यक्ष को तहरीर देते हुए बताया कि 20 दिसम्बर की सुबह घर के सभी लोग खेत में काम करने चले गये और घर में उसकी बेटी अकेली थी। खेत से जब दोपहर बाद घर वापस लौटे तो पुत्री घर में नहीं मिली। पुत्री की काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में पता चला कि गांव का ही राकेश पाल उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था।

परिजनों ने बताया कि लड़की घर में रखें 10 हजार रुपये नकद के अलावा सोने की जंजीर, कान का बाला और मंगलसूत्र भी साथ ले गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्जकर आरोपित की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *