बैंक आफ इंडिया ने ऋण चुकाओ-ऋण पाओ शिविर का किया आयोजन 

Ranchi : बैंक आफ इंडिया रांची अंचल की ओर से गुरुवार को टांगर, मांडर एवं कुडू शाखा के द्वारा लुंडरी पंचायत में केसीसी से संबंधित ऋण चुकाओ एवं ऋण पाओ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बैंक के कार्यपालक निर्देश एम कार्तिकेयन, एनबीजी झारखंड

Advertisement

Ranchi : बैंक आफ इंडिया रांची अंचल की ओर से गुरुवार को टांगर, मांडर एवं कुडू शाखा के द्वारा लुंडरी पंचायत में केसीसी से संबंधित ऋण चुकाओ एवं ऋण पाओ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बैंक के कार्यपालक निर्देश एम कार्तिकेयन, एनबीजी झारखंड के महाप्रबंधक मनोज कुमार, रांची अंचल के आंचलिक प्रबंधक संजीव कुमार सिंह, एसएलबीसी झारखंड के उपमहाप्रबंधक अनिल जाधव एवं उप आंचलिक प्रबंधक (वसूली विभाग) सुनीत कुमार आदि उपस्थित थे।

बैंक के कार्यपालक एवं महाप्रबंधक मनोज कुमार ने उपस्थित कृषको को बैंक द्वारा दी जा रही योजनाओं को विस्तार से अवगत कराया। साथ ही कृषकों को विस्तार से यह भी बताया कि कैसे वे समय पर ऋण चूका कर ब्याज दर पर सरकार द्वारा दी जा रही छूट का लाभ उठा सकते हैं। शिविर में काफी संख्या में कृषकों के साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। शिविर में बड़ी संख्या में ऋण का समायोजन किया एवं नये केसीसी के लिए आवेदन जमा किये गये।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.