चुनावी बॉन्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस ने मनाया जश्न

Ranchi। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गुरुवार को चुनावी बॉन्ड को लेकर दिये गये गये फैसले पर कांंग्रेस ने जश्न मनाया। कांग्रेस भवन से एक जुलूस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में एक जुलूस निकाला गया जो अलबर्ट एक्का चौक पहुंचा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर

Advertisement

Ranchi। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गुरुवार को चुनावी बॉन्ड को लेकर दिये गये गये फैसले पर कांंग्रेस ने जश्न मनाया। कांग्रेस भवन से एक जुलूस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में एक जुलूस निकाला गया जो अलबर्ट एक्का चौक पहुंचा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने केंद्र सरकार के मंसूबे पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से चुनावी बांड पर दिया गया फैसला मोदी के चिर परिचित सपनों पर हथौड़ा बनकर पड़ा है। इससे कॉरपोरेट घरानों के काले धन को सफेद करने के मोदी के सपने चकनाचूर हो गए हैं। इस ऐतिहासिक फैसले का हम स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि 2017 में जब इसे विधेयक के रूप मे पेश किया गया था तब से कांग्रेस इसके अपारदर्शी और अलोकतांत्रिक स्वरूप की स्पष्ट रूप से निंदा कर रही थी। देश के लिए इसे हानिकारक और मोदी सरकार की ओर से काले धन को चुनावी चंदे के रूप में प्राप्त करने का एक कारगर हथियार मान रही थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.