पश्चिम सिंहभूम में नक्सली कैंप ध्वस्त, तीन आईईडी बरामद

West Singhbhum। जिले के गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने टोंटो थाना क्षेत्र में पांच-पांच किलो के तीन इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाया था लेकिन पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया, जिससे नक्सलियों के इरादों पर पानी

Advertisement

West Singhbhum। जिले के गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने टोंटो थाना क्षेत्र में पांच-पांच किलो के तीन इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाया था लेकिन पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया, जिससे नक्सलियों के इरादों पर पानी फिर गया। इसके अलावा गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में बनाए गए नक्सली कैंप को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र वन ग्राम हुसिपी के आसपास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए पूर्व में पांच केजी का तीन आईईडी लगाया था, जिसे शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने बरामद किया। बाद में बम को उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की मदद से सुरक्षात्मक तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया।

गोइलकेरा थाना क्षेत्र के वनग्राम सांडीबुरु के आसपास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने अस्थाई कैंप बनाया था, जिसमें 20 से 25 नक्सलियों को रुकने की व्यवस्था थी। पुलिस ने उस कैंप को ध्वस्त कर दिया। कैंप में आईईडी बनाने और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई।

उधर, जिले के अति नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के लगाए प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। यह घटना वन ग्राम मारादिरी गांव में हुई। पश्चिमी जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना में वन ग्राम मारादिरी निवासी कांडे पूर्ती की पत्नी रानदाय पूर्ती (56) की मौत हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.