अदाणी फाउंडेशन ने महागामा के मधुचक और घाट गोरदहिया में लगाया स्वास्थ्य शिविर

Mahagama। अदाणी फाउंडेशन ने सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए महागामा प्रखंड के मधुचक और घाट गोरदहिया गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 100 से अधिक ग्रामीणों ने इलाज कराया। मोबाइल मेडिकल

Advertisement

Mahagama। अदाणी फाउंडेशन ने सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए महागामा प्रखंड के मधुचक और घाट गोरदहिया गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 100 से अधिक ग्रामीणों ने इलाज कराया। मोबाइल मेडिकल वैन के जरिए ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच के लिए सुविधा मुहैया कराई गई। डॉक्टरी जांच के बाद फाउंडेशन की ओर से ग्रामीणों को मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराया गया। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव की वजह से अधिकतर ग्रामीण बुखार, सर्दी, जुकाम, दस्त, पेट में दर्द आदि जैसी समस्याओं के इलाज के लिए पहुंचे। स्वास्थ्य शिविर में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक थी।

शिविर के दौरान डॉक्टर और उनके सहायक कर्मियों ने ग्रामीणों के बीच जाकर उन्हें इस मौसम में होने वाली परेशानियों तथा उनसे बचाव के बारे में भी जानकारी प्रदान की। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले उन्हें इलाज के लिए दूर-दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब अदाणी फाउंडेशन के इस प्रयास से घर के पास ही मुफ्त इलाज मिल रहा है। इससे ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकी हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *