टीपीसी के सब-जोनल कमांडर समेत तीन उग्रवादी गिरफ्तार

Chatra। पुलिस ने मंगलवार को टीपीसी के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो देशी पिस्टल, 7.65 एमएम का आठ गोली, 7.62 एमएम का तीन गोली, टीपीसी का 14 लेटर पैड पर्चा, कोयला कारोबारी का मोबाइल नंबर लिखा नोट बूक, लेवी वसूली

Advertisement

Chatra। पुलिस ने मंगलवार को टीपीसी के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो देशी पिस्टल, 7.65 एमएम का आठ गोली, 7.62 एमएम का तीन गोली, टीपीसी का 14 लेटर पैड पर्चा, कोयला कारोबारी का मोबाइल नंबर लिखा नोट बूक, लेवी वसूली के 22500 रुपये नकदी बरामद हुआ है।

गिरफ्तार आरोपितों में लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित मुरपा निवासी इरफान अंसारी उर्फ तूफान, रांची के मैक्लूस्कीगंज थाना क्षेत्र के धमधमियां निवासी शोभित शर्मा उर्फ राजा उर्फ अभिषेक और खलारी थाना क्षेत्र के जमुनाघौड़ा निवासी संदीप लोहरा उर्फ बलवन्त शामिल हैं।

इरफान अंसारी पिपरवार थाना क्षेत्र स्थित सेंगाबिलारी में जय अम्बे ट्रांसपोर्ट कम्पनी के हाईवा में आगजनी की घटना को अंजाम देने वाला मास्टर माइंड था। इरफान अंसारी पर रांची, चतरा, लातेहार के विभिन्न थाना में 17 मामले दर्ज है। अभिषेक पर रांची चतरा के विभिन्न थानों में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार उग्रवादी चतरा के टंडवा, पिपरवार और रांची के खलारी, मैक्लूस्कीगंज, बुढ़मू, रातू थाना क्षेत्र में कोयला कारोबारी एवं विकास के कार्यों से जुड़े कारोबारी के लिये आतंक का पर्याय बन चुके थे। रातू थाना क्षेत्र में कोयला कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव की हत्या कारोबारियों में दबदबा और लेवी वसूली के लिए की गई थी। उग्रवादियों की योजना थी कि अभिषेक की हत्या के बाद अन्य कारोबारी दहशत में आ जाएंगे और फिर लेवी वसूल कर सकेंगे।

पुलिस के अनुसार विगत कुछ दिनों से चतरा जिला के पिपरवार एवं टंडवा थाना क्षेत्र में कोल-व्यवसायी तथा विकास कार्य से जुड़े व्यवसायियों को टीएसपीसी के सब-जोनल कमाण्डर अभिषेक उर्फ राजा उर्फ शोभित एवं एरिया कमाण्डर इरफान अंसारी उर्फ तुफान एवं सक्रिय सदस्य बलवंत उर्फ संदीप लोहरा के नाम पर जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी स्वरूप लेवी की मांग की जा रही थी, जिस कारण कोयलांचल क्षेत्र में कार्य से जुड़े व्यवसायियों के मन भय व्याप्त था। विगत माह पिपरवार थाना क्षेत्र में कोल-व्यवसाय से जुड़े व्यवसायी अभिषेक श्रीवास्तव की रातू थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

घटना को अंजाम देने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में विशेष कार्यबल का गठन किया गया। पुलिस की टीम अनुसंधान एवं तकनीकी सहयोग से छापेमारी कर टीपीसी के सब-जोनल एवं एरिया कमाण्डर सहित तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार उग्रवादियों ने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में टीपीसी उग्रवादी संगठन के अन्य सक्रिय सदस्यों के बारे में जानकारी दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.