गिरिडीह: वेतनमान को लेकर महासंघ ने सौंपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

Giridih। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के आगमन पर सहायक अध्यापक महासंघ गिरिडीह के जिला अध्यक्ष नारायण महतों एवं जिला महासचिव सुखदेव हाजरा के नेतृत्व में नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को वेतनमान से संबंधित मांगों को पूरा करने का संकल्पित ज्ञापन सौंपा गया। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने

Advertisement

Giridih। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के आगमन पर सहायक अध्यापक महासंघ गिरिडीह के जिला अध्यक्ष नारायण महतों एवं जिला महासचिव सुखदेव हाजरा के नेतृत्व में नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को वेतनमान से संबंधित मांगों को पूरा करने का संकल्पित ज्ञापन सौंपा गया। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहायक अध्यापकों के साथ जो भी वादे किए थे, मैं उनके हर अधूरे सपने को पूरा करने का प्रयास निश्चित रूप से करूंगा। मांग पत्र में मुख्य मांगें, राज्य के सभी 62 हजार सहायक अध्यापकों को वेतनमान दिया जाय।

ईपीएफ कल्याण कोष का लाभ सभी सहायक अध्यापक को दिया जाय। अनुकंपा को शिथिल करते हुए परिजन को योग्यता के आधार पर नौकरी दिया जाय। शहरी क्षेत्र के सहायक अध्यापक को 4% बढ़ा हुआ मानदेय भुगतान किया जाय, भाजपा सरकार के शासनकाल में दर्ज हुए मुकदमे को वापस लिया जाय।
सीएम से मिलने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष नारायण महतों, जिला महासचिव सुखदेव हाजरा, जिला कोषाध्यक्ष बैजनाथ मंडल, प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार सचिव मनोज कुमार शर्मा गीता राज बक्शी रमेश, ठाकुर दास, महेंद्र दास आदि लोग मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.