ईसीएल सीएमडी ने विभिन्न मुद्दों पर अपना दृष्टिकोण किया साझा

Asansol : ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक समीरन दत्ता ने गुरुवावर को मीडियाकर्मियों के साथ संवाद किया। इस सकारात्मक मौके पर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बैठक में सीएमडी, ईसीएल ने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया।

Advertisement

Asansol : ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक समीरन दत्ता ने गुरुवावर को मीडियाकर्मियों के साथ संवाद किया। इस सकारात्मक मौके पर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बैठक में सीएमडी, ईसीएल ने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। उत्पादन एवं उत्पादकता, अधिभार हटाव, कल्याण और भविष्य की योजनाएं। उन्होंने मीडियाकर्मियों को आगामी समय में कंपनी के अच्छे प्रदर्शन के लिए विश्वास जताया और नये आयाम स्थापित करने का उत्साह दिखाया। उन्होंने मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए समय-समय पर परस्पर संवाद करने के लिए प्रेरित किया।

मीडियाकर्मियों ने कंपनी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों पर प्रश्न किये, जिनका सीएमडी, ईसीएल ने उत्तर दिया और सभी मुद्दों पर स्पष्टीकरण प्रदान किया। उन्होंने मीडिया को कंपनी की भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। उक्त वार्ता में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के तकनीकी सचिव मदन मोहन कुमार, जनसम्पर्क विभागाध्यक्ष अर्पण घोष, कंपनी सेक्रेटरी रामबाबू पाठक एवं जनसम्पर्क अधिकारी मनीष भंडारी और बिट्टू कुमार उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.