शादी का झांसा देकर यौन शोषण और दो लाख की ठगी का आरोपित कोडरमा से गिरफ्तार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Koderma : झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र स्थित मोरियामा गांव से पश्चिम बंगाल पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण और दो लाख रुपये की ठगी के आरोपित युवक को गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर यौन शोषण और दो लाख की ठगी का आरोपित कोडरमा से गिरफ्तार
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Koderma : झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र स्थित मोरियामा गांव से पश्चिम बंगाल पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण और दो लाख रुपये की ठगी के आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान विशाल राणा (24) के रूप में हुई है, जो मोरियामा गांव निवासी अजय राणा का पुत्र है।

पुलिस के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले सोशल मीडिया के माध्यम से पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले की एक युवती की विशाल राणा से दोस्ती हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान विशाल कई बार युवती से मिलने भी गया।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, विशाल ने अपने परिजनों की बीमारी का हवाला देकर अलग-अलग समय पर उससे करीब दो लाख रुपये लिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद उसने युवती से संपर्क समाप्त कर दिया और शादी करने से भी इनकार कर दिया।

युवती की शिकायत पर पश्चिम बंगाल के वर्धमान थाना में विशाल राणा के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण और दो लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान वर्धमान थाना की पुलिस टीम शनिवार को कोडरमा पहुंची। तिलैया थाना पुलिस को सूचना देने के बाद टीम ने देर रात मोरियामा स्थित आरोपित के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस आरोपित को अपने साथ वर्धमान ले गई। तिलैया थाना पुलिस ने रविवार को बताया कि गिरफ्तारी की सूचना स्थानीय थाने को विधिवत दी गई थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई वर्धमान पुलिस द्वारा की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.