दुल्दुलिया। दुल्दुलिया ग्राम में अदाणी फाउंडेशन द्वारा पशु स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर पशुपालन विभाग के सहयोग से अदाणी फाउंडेशन के “कामधेनु कार्यक्रम” के अंतर्गत लगाया गया, जिसमें 400 से अधिक पशुओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।
शिविर के दौरान पशुओं की विभिन्न बीमारियों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां मुफ्त में उपलब्ध कराई गईं। पशु चिकित्सकों ने पशुपालकों को पशुओं के टीकाकरण, पोषण और देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं।
अदाणी फाउंडेशन का यह प्रयास पशुओं को रोगमुक्त रखने, उनके उत्पादन में वृद्धि करने और ग्रामीण पशुपालकों की आय को सशक्त बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
पीरपैंती क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन लगातार पशुधन विकास, आजीविका संवर्धन और ग्रामीण कल्याण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय पशुपालकों ने भाग लिया और अदाणी फाउंडेशन की इस जनहितकारी पहल की सराहना की।



