रंग लाई अदाणी फॉउंडेशन की पहल, अग्निवीर की लिखित परीक्षा में पांच युवा सफल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Hazaribagh। गोंदलपुरा कोल खनन परियोजना के तहत सेना और राज्य पुलिस की भर्ती की तैयारी कर रहे पांच युवाओं ने अग्निवीर की लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है। पहले बैच से ही पांच अभ्यर्थियों

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Hazaribagh। गोंदलपुरा कोल खनन परियोजना के तहत सेना और राज्य पुलिस की भर्ती की तैयारी कर रहे पांच युवाओं ने अग्निवीर की लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है। पहले बैच से ही पांच अभ्यर्थियों की सफलता से अन्य युवा भी काफी उत्साहित हैं। पहले बैच के तहत कुल नौ छात्र इस लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। सफल छात्रों में संजय राज, राजू यादव, भानु प्रताप, राजदीप कुमार और सुशांत शर्मा शामिल हैं।

अदाणी फॉउंडेशन ने युवाओं की निःशुल्क पढ़ाई- लिखाई के साथ शारीरिक प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की है। इस पहल के तहत अदाणी फॉउंडेशन के विशेषज्ञ शिक्षक और शारीरिक प्रशिक्षक लगातार बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस तैयारी में युवाओं को गणित, तर्कबुद्धि, हिंदी और सामान्य ज्ञान पढ़ाया जा रहा है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की कक्षाओं में मॉक अभ्यास के लिए टेस्ट लिए जाते हैं। इसके अलावा इन्हें ट्रैक शूट, टी शर्ट और जूते भी उपलब्ध कराए गए हैं। शारीरिक प्रशिक्षक के दौरान इनके पोषण का भी ख्याल रखा जा रहा है।

अग्निवीर की परीक्षा के अलावा फरवरी माह में हुए शार्ट सर्विस कमीशन, एसएससी जीडी की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में भी 11 छात्र शामिल हुए हैं, जिनका रिजल्ट जल्द ही आने वाला है। इन परीक्षाओं में पूरी तरह से सफल होने के बाद छात्र भारतीय सेना, पैरामिलिट्री, अग्निवीर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस समेत अन्य नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षाओं में भी हिस्सा ले पाएंगे।

पिछले दिनों बड़कागांव हाई स्कूल मैदान में अभ्यर्थियों के चयन के लिए कैम्प का आयोजन किया गया था, जिसमें हरली, गाली, बलोदर, सुकुल खपिया, साढ़, शिवाडीह, ढेंगा और महुगाई कला के 160 युवाओं ने हिस्सा लिया था। इसमें अंतिम रूप से चयनित छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.