आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारियों का अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने लिया जायजा

Ranchi : आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने बुधवार को मोरहाबादी मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से

आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारियों का अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने लिया जायजा
Advertisement

Ranchi : आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने बुधवार को मोरहाबादी मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए स्वच्छता, पेयजल, बिजली और यातायात प्रबंधन को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।

आगंतुकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा

वंदना दादेल ने कहा कि महोत्सव में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। आयोजन राज्य की सांस्कृतिक विरासत और गरिमा के अनुरूप भव्य, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक होना चाहिए।

उन्होंने मंच निर्माण, प्रदर्शनी स्टॉल, पार्किंग व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का भी निरीक्षण किया और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

सभी एजेंसियों को मिलकर काम करने के निर्देश

अपर मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि आदिवासी महोत्सव-2026 का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी, रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, टीआरआई निदेशक आलोक एस. कच्छप, नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *