धारा-370 खत्म होने पर अमित शाह बोले – खून की नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now New Delhi/Hamirpur : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला किया। अमित शाह ने कहा – कांग्रेस के नेता हमें डराते हैं

केंद्रीय गृहमंत्री आज रांची में विधानसभा चुनाव का फूंकेंगे बिगुल
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

New Delhi/Hamirpur : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला किया। अमित शाह ने कहा – कांग्रेस के नेता हमें डराते हैं कि पीओके की बात मत करिये, पाकिस्तान के पास एटम बम है, मैं आज देवभूमि से कहता हूं कि राहुल बाबा, हम भाजपा वाले हैं, एटम बम से नहीं डरते। मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि पीओके भारत का है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि – ये लोग संसद में भी डराते थे कि धारा-370 खत्म हो जायेगी तो कश्मीर में खून की नदियां बह जायेंगी। उन्होंने कहा कि धारा-370 खत्म हुए पांच साल हो गये, खून की नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा – हमारा तो 400 पार हो रहा है, लेकिन राहुल बाबा फिर एक बार 40 के नीचे सिमट रहे हैं। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक राम मंदिर निर्माण को लटकाकर रखा, लेकिन पीएम मोदी ने राम मंदिर बनवाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शिमला में छुट्टियां मनाने तो आते हैं, लेकिन प्राण-प्रतिष्ठा में नहीं गये, क्योंकि वो अपनी वोट बैंक से डरते हैं। उनकी वोट बैंक रोहिंग्या घुसपैठिये हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.