बिहार के नवादा में दो बेटियों की मौत के बाद मां ने फंदे से दी जान, जांच जारी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now नवादा: बिहार के नवादा नगर के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के पंजियार दर्जी मोहल्ला में सोमवार को एक ही कमरे से एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक

बिहार के नवादा में दो बेटियों की मौत के बाद मां ने फंदे से दी जान, जांच जारी
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

नवादा: बिहार के नवादा नगर के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के पंजियार दर्जी मोहल्ला में सोमवार को एक ही कमरे से एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला ने अपनी चार वर्षीय और डेढ़ वर्षीय बेटियों की हत्या करने के बाद खुद फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

मृतकों की पहचान पंजियार दर्जी मोहल्ला निवासी मोहम्मद शाहिद की 32 वर्षीय पत्नी निदा खातून और उनकी बेटियों चार वर्षीय सारिया तथा डेढ़ वर्षीय सिदरा के रूप में हुई है।

पति एक साल से सऊदी अरब में

बताया गया कि निदा के पति मोहम्मद शाहिद करीब एक वर्ष से सऊदी अरब में इलेक्ट्रीशियन का काम कर रहे हैं। निदा अपनी दोनों बेटियों के साथ घर में रह रही थी।

सोमवार को परिवार का एक सदस्य कमरे का दरवाजा खुलवाने पहुंचा। काफी देर तक अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने वेंटिलेटर से कमरे के अंदर देखा। दोनों बच्चियां मृत अवस्था में पड़ी थीं, जबकि निदा फंदे से लटकी हुई थी।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलते ही बुंदेलखंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सुरक्षित कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस के अनुसार, कमरे से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में दोनों बच्चियों की मौत और महिला द्वारा खुदकुशी के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसरा है और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.