धर्म से मिला जीवन जीने का मार्गदर्शन: क्रिसमस महोत्सव में कृषि मंत्री

Palamu : पलामू के डालटनगंज धर्मप्रांत के तत्वावधान में शनिवार को क्रिसमस महोत्सव सह भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह सहित विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान

धर्म से मिला जीवन जीने का मार्गदर्शन: क्रिसमस महोत्सव में कृषि मंत्री

Palamu : पलामू के डालटनगंज धर्मप्रांत के तत्वावधान में शनिवार को क्रिसमस महोत्सव सह भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह सहित विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती आकर्षक झांकी, संगीत, नृत्य और सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया।

महोत्सव की शुरुआत शांति की रानी कैथ्रेडल चर्च, स्टेशन रोड में क्रिसमस गौशाला के आशीर्वाद कार्यक्रम से हुई। इसके पश्चात शोभायात्रा चर्च परिसर से निकलकर सद्वीक चौक, छहमुहान, रेडमा चौक होते हुए चियांकी पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

अतिथियों का स्वागत डालटनगंज धर्मप्रांत के विशप थियोडोर मस्कारेनहास, विकार जनरल फादर संजय गिद्ध एवं अन्य धर्मगुरुओं ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि ईश्वर को किसी ने नहीं देखा है और ईश्वर का केवल एक ही रूप मानना मानसिक संकुचित सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि धर्म ने दुनिया को जीवन जीने का मार्ग और नैतिक मार्गदर्शन दिया है, लेकिन दुखद है कि कुछ लोग धर्म का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ और वोट की राजनीति के लिए कर रहे हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे धर्म को राजनीतिक मोहरा न बनने दें, षड्यंत्र और नफरत की राजनीति से बचें तथा प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का वातावरण बनाएं। उन्होंने कहा कि आज की सबसे बड़ी जरूरत युवाओं के लिए अच्छी नौकरी और बेहतर जीवन है। सभी धर्मों के लोगों की सहभागिता इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता रही, जो समाज में एकता का संदेश देती है।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.