‘बॉर्डर 2’ से अहान शेट्टी का दमदार लुक हुआ आउट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now ‘बॉर्डर 2’ का नया पोस्टर सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है। इस बार मेकर्स ने अहान शेट्टी का फर्स्ट लुक जारी किया है, जिसमें वह भारतीय नौसेना के

‘बॉर्डर 2’ से अहान शेट्टी का दमदार लुक हुआ आउट
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

‘बॉर्डर 2’ का नया पोस्टर सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है। इस बार मेकर्स ने अहान शेट्टी का फर्स्ट लुक जारी किया है, जिसमें वह भारतीय नौसेना के अधिकारी के रूप में बेहद प्रभावशाली नजर आ रहे हैं। चेहरे पर जख्मों के निशान, आंखों में अडिग हौसला और हाथ में राइफल लिए अहान एक ऐसे जवान की झलक देते हैं, जो देश के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

टी-सीरीज़ और जेपी फिल्म्स द्वारा जारी यह पोस्टर फिल्म की नई सैन्य टीम को पूरी मजबूती के साथ पेश करता है। इससे पहले सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के दमदार फर्स्ट लुक्स को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। अब अहान शेट्टी की एंट्री ने फिल्म को लेकर उत्सुकता को और तेज कर दिया है।

अहान का यह किरदार युवा जोश, साहस और देशभक्ति की भावना को बखूबी दर्शाता है। उनका रफ एंड टफ अवतार यह साफ संकेत देता है कि ‘बॉर्डर 2’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि जांबाज सैनिकों की शौर्यगाथा होगी।

अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। भूषण कुमार, जे. पी. दत्ता और निधि दत्ता द्वारा निर्मित ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.