‘धमाल-4’ में साथ नजर आएंगे अजय देवगन और रवि किशन

रवि किशन इन दिनों अपने करियर के शानदार दौर से गुजर रहे हैं। दमदार अभिनय और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए पहचाने जाने वाले रवि ने हाल ही में अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में एक जबरदस्त भूमिका निभाई, जिसमें पहली बार ये दोनों

'धमाल-4' में साथ नजर आएंगे अजय देवगन और रवि किशन
Advertisement

रवि किशन इन दिनों अपने करियर के शानदार दौर से गुजर रहे हैं। दमदार अभिनय और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए पहचाने जाने वाले रवि ने हाल ही में अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में एक जबरदस्त भूमिका निभाई, जिसमें पहली बार ये दोनों सितारे सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आए। अब यह धमाकेदार जोड़ी जल्द ही फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में दोबारा साथ नजर आने वाली है। इस फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन पहली बार एक सरदार के किरदार में नजर आएंगे। अपने खास ह्यूमर, कॉमिक टाइमिंग और जबरदस्त एनर्जी के साथ रवि इस बार दर्शकों को हंसाने और लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फैन्स के लिए यह जोड़ी एक बार फिर एंटरटेनमेंट का डबल डोज़ लेकर आ रही है।

एयरपोर्ट पर बारिश में फिसला एयर इंडिया विमान, बड़ा हादसा टला

अब अजय देवगन और रवि किशन की जोड़ी ‘धमाल 4’ के साथ एक नई ऊंचाई पर पहुंचने वाली है। फिल्म की घोषणा होते ही प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दोनों सितारे इस बार एक साथ नजर आएंगे, ‘धमाल 4’ एक ऐसी फिल्म होने जा रही है, जो दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर देने वाला सफर देने का वादा करती है। हाल ही में अजय देवगन और रवि किशन एक शो में एक साथ नजर आए, जहां दोनों ने अपनी तीसरी ऑन-स्क्रीन साझेदारी की पुष्टि की। अपने जबरदस्त देसी अंदाज़, चुटीले संवादों और उभरते हास्य के लिए मशहूर रवि किशन, ‘धमाल’ की टीम में एक नया तड़का लगाने वाले हैं।

रवि किशन और अजय देवगन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जितनी दमदार है, उनकी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती भी उतनी ही खास और गहरी है। जब ये दो सितारे एक साथ आते हैं, तो मनोरंजन का स्तर अपने चरम पर पहुंच जाता है। पहले ‘सिंघम अगेन’, फिर ‘सन ऑफ सरदार 2’, और अब ‘धमाल 4’ इन तीनों फिल्मों में इस शानदार जोड़ी की मौजूदगी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *