आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव ने अपने भाई को मारी गोली, गिरफ्तार

लोहरदगा। जिला में शहरी क्षेत्र के रघुनंदन लेन में गुरुवार देर रात आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने अपने छोटे भाई चंदन अग्रवाल उर्फ टीनू अग्रवाल को गोली मार दी। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस ने मौके

Advertisement

लोहरदगा। जिला में शहरी क्षेत्र के रघुनंदन लेन में गुरुवार देर रात आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने अपने छोटे भाई चंदन अग्रवाल उर्फ टीनू अग्रवाल को गोली मार दी। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। घायल का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि रघुनंदन लेन निवासी स्वर्गीय संतोष अग्रवाल के पुत्र सूरज अग्रवाल का उनके छोटे भाई टीनू अग्रवाल उर्फ चंदन अग्रवाल के बीच किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी बीच देर रात विवाद काफी बढ़ गया, जिसके बाद सूरज अग्रवाल ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से चंदन अग्रवाल को गोली मार दी, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

इस संबंध में लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक रूप से पारिवारिक विवाद में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *