आंगनबाड़ी सेविका के साथ बला’त्कार

Koderma : कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरियाटांड़ जंगल में एक आंगनबाड़ी सेविका के साथ बलात्कार होने के मामला सामने आया है। पीड़िता के द्वारा कोडरमा थाना में दिए गए आवेदन में बताया गया कि मैं आंगनबाड़ी केंद्र से छुट्टी होने के बाद अपने घर बोनाकली

60 वर्षीय वृद्ध शराबी ने दो वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म

Koderma : कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरियाटांड़ जंगल में एक आंगनबाड़ी सेविका के साथ बलात्कार होने के मामला सामने आया है। पीड़िता के द्वारा कोडरमा थाना में दिए गए आवेदन में बताया गया कि मैं आंगनबाड़ी केंद्र से छुट्टी होने के बाद अपने घर बोनाकली जंगल होते हुए वापस आ रही थी। इसी क्रम पिपराघाटी सोत के समीप पहले से घात लगाए डूमरियाटांड़ निवासी संदीप सिंह पिता मदन सिंह मुझे पकड़कर झाड़ियों में ले गया। और बलात्कार किया। जिसके बाद हमको धमकी देते हुए कहा कि किसी को बताई तो जान से मार देंगे और वो फरार हो गया। जिसके बाद डुमरियाटांड़ के ग्रामीणों ने मुझे कपड़ा दिया। जानकारी के अनुसार पीड़िता के दो बच्चे है।

वहीं इस घटना के बाद परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद कोडरमा थाना पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुजीत कुमार हरकत में आए और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित कर खोजबीन शुरू कर दिया गया। हलांकि खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गया था। इधर कोडरमा थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है जिसको लेकर पुलिस पूरे मामले की जाँच और आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.